वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 30 -- यूपी के गोरखपुर में किशोरी से दुष्कर्म और स्पा सेंटरों से जुड़ा गंभीर मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गुरुवार को जिलेभर में स्पा सेंटरों और होटलों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन से जिले में पंजीकृत व अपंजीकृत होटलों और स्पा सेंटरों की सूची भी मांगी हैे। गुरुवार को पुलिस टीमों ने खोराबार, एम्स, गगहा, चौरीचौरा, गीडा-सहजनवां, शाहपुर, गुलरिहा, बड़हलगंज समेत अन्य थानाक्षेत्रों में 50 से अधिक होटलों की जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 10 से अधिक स्पा सेंटरों को बंद कराया गया। कई जगहों पर संचालक ताले लगाकर फरार हो गए। उधर, एएचटी टीम ने अभियान में दो नाबालिग बालकों को रेस्क्यू कर सीडब्ल्यूसी को सुपुर्द किया। वहीं गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुज मलिक के निर्दे...