लखनऊ, मार्च 19 -- -पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले 20 से 22 मार्च तक चलेगा लखनऊ, विशेष संवाददाता। धर्म और अध्यात्म पर अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव (आईएफएफआरएस) का भव्य आयोजन गोरखपुर में होने जा रहा है। 20 से 22 मार्च तक योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित महोत्सव में मानवता और दिव्यता के संबंध दर्शाने वाली फिल्मों का प्रदर्शन होगा। यह फिल्मोत्सव यूपी पर्यटन की ओर से प्रायोजित और इंडियन इंफोटेनमेंट मीडिया कॉर्पोरेशन (आईआईएमसी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें चर्चित फिल्म निर्माता-निर्देशक, विद्वान और सिने प्रेमी शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री होंगे। गोरखपुर के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन और प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर फिल्मोत्सव के दौरान कुछ विशेष प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.