गोरखपुर, जनवरी 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। किशोरी से दुष्कर्म और स्पा सेंटरों से जुड़े गंभीर मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गुरुवार को जिलेभर में स्पा सेंटरों और होटलों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक संचालित होटलों और स्पा सेंटरों की जांच की जा रही है। पुलिस ने पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन से जिले में पंजीकृत व अपंजीकृत होटलों और स्पा सेंटरों की सूची मांगी है, ताकि संदिग्ध प्रतिष्ठानों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। गुरुवार को पुलिस टीमों ने खोराबार, एम्स, गगहा, चौरीचौरा, गीडा-सहजनवां, शाहपुर, गुलरिहा, बड़हलगंज समेत अन्य थानाक्षेत्रों में 50 से अधिक होटलों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 10 से अधिक स्पा सेंटरों को बंद कराया गया। पुलिस की कार्रवाई से स्पा संचालकों में हड़कंप मच गया...