गोरखपुर, दिसम्बर 7 -- गोरखपुर में सीआईडी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात सरोज यादव (38) की हत्या के मामले में फरार चल रहे उनके पति सिपाही अष्टभुज कुमार यादव ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अष्टभुज, जो खुद यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है और लखनऊ में गनर के पद पर तैनात था, फरवरी 2025 में हुई इस घटना के बाद से करीब तीन महीने से फरार चल रहा था। जांच में पता चला कि 27 फरवरी 2025 की रात सरोज की मौत हुई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई थी। बाद में विसरा रिपोर्ट की फॉरेंसिक लैब जांच में यह पुष्टि हुई कि सरोज की हत्या जहर (एल्युमिनियम फास्फाइड) देकर की गई थी। इसके बाद, सितंबर में सरोज के पिता हरीलाल यादव की शिकायत पर, शाहपुर पुलिस ने सिपाही पति अष्टभुज और उसके सास-ससुर पर हत्या का केस दर्ज किया था। पिता ने आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.