गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता, जून 25 -- गोरखपुर के विरासत गलियारे में सड़क चौड़ीकरण के नाम हो रहे तोड़फोड़ पर राजनीति अब गरमाने लगी है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता पीड़ित दुकानदारों से मिलने पहुंचे तो भाजपा नेताओं ने जबरदस्त विरोध किया। नॉर्मल तिराहे पर भाजपाइयों ने समाजवादी पार्टी के काफिले को बुलडोजर लगाकर रोक दिया। इसकी अगुवाई भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता कर रहे थे। इससे दोनों दलों के कार्यकर्ता और नेता आमने सामने आ गए। भाजपाइयों ने सपा कार्यकर्ता और उनके प्रतिनिधिमंडल को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव की अगुवाई में चार सदस्यीय समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात करने पहुंचा था। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.