गोरखपुर, जनवरी 23 -- गोरखपुर। दंतरोग विशेषज्ञ अब सिर्फ मरीज के जबड़े के एक हिस्से को ही दुरुस्त नहीं करेंगे। मुंह व दांत का संपूर्ण इलाज एक साथ होगा। यह कहना है वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग श्रीवास्तव का। उन्होंने बताया कि इसे फुल माउथ रिहैबिलिटेशन (एफएमआर) कहते हैं। यह उन्नत और समग्र दंत इलाज की प्रक्रिया है। जिसमें मुंह के सभी दांतों, मसूड़ों, जबड़ों को एक साथ सही किया जाता है। यह केवल दांत लगाने का इलाज नहीं है, बल्कि मुंह की कार्य क्षमता, सुंदरता और स्वास्थ्य को संतुलित रूप से स्थापित करने की प्रक्रिया है। बढ़ते तनाव, गलत खान-पान, ब्रुक्सिज्म (दांत पीसना), डायबिटीज और लापरवाही से दांतों की देखभाल के कारण कई मरीजों को फुल माउथ रिहैबिलिटेशन की आवश्यकता पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...