गोरखपुर, जनवरी 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके और धार्मिंक स्थलों में आने वाली भीड़ से लूट करने वाले ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 36 महिलाओं व चार पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक किशोरी भी शामिल हैं। इनके पास से चाकू, पेचकस, सेफ्टी पिन, नकली छिपकली, सांप व ऑटो बरामद किया गया है। सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया। वहीं किशोरी को बाल सुधार गृह भेजा गया। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि बाहर से महिलाओं का गिरोह आया है जो शहर के विभिन्न स्थानों पर वारदात कर सकता है। सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई थी। पुलिस के मुताबिक ये महिलाएं सवारी बनकर ऑटो या टेम्पो में चढ़ती थीं और मौका मिलते ही यात्रियों, खासकर अकेली महिलाओं को निशाना बनाती थीं। कैंट थाना क्षेत्र में छह महिलाओं और एक पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.