मुख्य संवाददाता, फरवरी 14 -- सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर में जंगल तुलसीराम वार्ड के बिछिया मोहल्ले में महानगर के पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह निर्माणाधीन ताल रिंग रोड के दूसरे चरण के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री पूर्वाह्न में जंगल कौड़िया ब्लॉक परिसर में नवनिर्मित मुख्य गेट, बीडीओ दफ्तर भवन के पुनर्निर्माण, सुदृढ़ीकरण, सुंदरीकरण व चाहरदीवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण भी करेंगे। महानगर में निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों के मांगलिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए एक वर्ष के भीतर चार कल्याण मंडपम का लोकार्पण कर चुके सीएम योगी शनिवार को बिछिया में 1120 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित पांचवें कल्याण मंडपम की सौगात देंगे। सीएम योगी की विधायक निधि से 2.47 करोड़ रुपये में बने इस कल्याण मंडपम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.