गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनहुआ में रविवार की शाम को 18 वर्षीय अरुण नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने पहले अरुण को फोन कर घर से बाहर बुलाया। जैसे ही वह पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे पांच-छह युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप मेडिकल कॉलेज गेट के सामने सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त करा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.