गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नोएडा में खुले नाले में गिरकर इंजीनियर की मौत होने की खबरों के बाद यहां शहरी क्षेत्र में खुले नालों से हो रहे हादसे के जोखिम पर चर्चा होने लगी है। कई ऐसे नाले हैं, जहां वर्षों से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इन खुले हुए नालों को ढकने के लिए शिकायतें बेअसर साबित हो रही हैं। जिम्मेदारों की ओर से जवाब दिया जा रहा है कि नालों को ढकने का प्रस्ताव भेजा गया है। बरसात में हुए जल भराव के दौरान शहर के तिवारीपुर में खुले नाले में डूबकर एक बच्ची की जान चली गई थी। डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन के पीछे बसियाडीह नाला, दिलेजाकपुर-पुर्दिलपुर में शिशु ज्ञान मंदिर के पास गली में बने नाला एवं नीना थापा इंटर कॉलेज के पास नाला अधर में है। इन स्थानों पर आम नागरिक और जानवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। -- डोमिनगढ़ के पीछे है बसियाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.