कन्नौज, जनवरी 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुरली नगला के शिक्षक सुमित कुमार गुप्ता ने गोरखपुर के विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 22 छात्राओं की टीम को पपेट (पुतली) बनाने का विशेष प्रशिक्षण दिया। सिद्धार्थनगर के अजय बरनवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में बेहद कम समय में प्रतिभाशाली बालिकाओं ने अपनी रुचि और कौशल से आकर्षक पपेट तैयार किए। इन पपेट्स को मुख्यमंत्री योगी के सम्मुख परिचय, इतिहास और प्रकारों सहित प्रस्तुत किया गया। भारतीय लोकजीवन में पपेट्री की सांस्कृतिक महत्ता बताते हुए शिक्षक सुमित गुप्ता ने पाणिनि के महाभाष्य के नटसूत्र, राजा विक्रमादित्य की सिंहासन बत्तीसी तथा नई शिक्षा नीति में पपेट्री कला के महत्व को रेखांकित किया। प्रदर्शन के दौरान बालिकाओं ने बारी-बारी से पपेट्स का परिचय दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.