गोरखपुर, फरवरी 6 -- गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर भट्टी विहार कॉलोनी निवासी ज्ञानदीप त्रिपाठी (27), पुत्र सुरेश त्रिपाठी, मोहरीपुर मार्ग से बस्ती की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मजगावा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ज्ञानदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर वाहन की तस्वीरें भी लीं। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक देख उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार ...