गोरखपुर, जनवरी 30 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता शहर के व्यस्ततम इलाके घंटाघर में शुक्रवार को दिनदहाड़े पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग कर 9.50 लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आभूषण व्यापारी के कर्मचारी से एक अज्ञात जालसाज ने पुलिसिया धौंस दिखाकर नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया। पीपीगंज निवासी व्यापारी बलिराम जायसवाल की घंटाघर में 'आरसी आर्नामेंट' नाम से आभूषणों की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे उनका कर्मचारी संजय पाल 9.50 लाख रुपये नकद लेकर गीता प्रेस रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान मुंबई क्लॉथ हाउस (कालीबाड़ी मंदिर के पास) पहुंचते ही पुलिस की वर्दी की पैंट और जैकेट पहने एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कर्मचारी को धमकाया और बैग छीन लिया। जालसाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.