गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता दिहाड़ी मजदूरों की परेशानियों की सुध लेते हुए शासन ने गोरखपुर समेत सूबे के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ भीमराव अम्बेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र (लेबर अड्डा) बनाए जाने का निर्णय लिया है। अकेले गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में 05 स्थानों पर श्रमिक सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। यहां पर मजदूरों को सभी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। इससे उनकी परेशानियां कम होंगी। बारिश, जाड़ा और गर्मी से उन्हें उचित आश्रय भी मिलेगा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान ने 06 फरवरी के अंक में बोले गोरखपुर की कड़ी में दिहाड़ी मजदूरों की पीड़ा को, 'मनरेगा में नहीं मिलता काम, शहर भी करता निराश शीर्षक से स्वर दिया था। बातचीत के दौरान दिहाड़ी मजदूरों ने श्रमिक सुविधा केंद्र की मांग रखी थी। इसका शासन स्तर पर संज्ञान लिया गया। उत्तर प्रदेश भवन एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.