गोरखपुर, जून 19 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में बुधवार की देर रात पशु तस्करों ने पुलिस की जीप में टक्कर मार दिया और पुलिसवालों पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे, पशु तस्करों के हमले में एक दरोगा और सिपाही घायल हो गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरोगा के सिर पर चोट आई है तो वहीं सिपाही के कंधे पर चोट लगी है। हमले के बाद पशु तस्कर फरार हो गए हैं। पुलिस की टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक गुलरिहा इलाके में बुधवार की देर रात वाहनों की चेकिंग चल रही थी इस बीच पशु तस्करों के आने की सूचना मिली उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया गया तो वह पुलिस टीम पर ईंट पत्थर बरसाते हुए पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर फरार हो गए। पशु तस्करों के हमले में गुलरिहा थाने में तैनात दरोगा अजीत कुमार और हेड कांस्टेबल मोहस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.