गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता धुरियापार में 100 मेगावाट क्षमता का परमाणु ऊर्जा संयंत्र (न्यूक्लियर रिएक्टर) लगेगा। संयंत्र लगाने के लिए दिल्ली की फेयरवुड कंपनी के निदेशक पीटर फ्रेड के साथ उनके सलाहकार जीएन सिंह राठौर ने गीडा सीईओ अनुज मलिक के सामने सोमवार को प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। कंपनी को 100 मेगावाट प्लांट के लिए 3 से 4 एकड़ जमीन की जरूरत है। भविष्य में कंपनी की ओर से तीन से चार प्लांट लगाने की योजना है। न्यूजीलैंड के मूल निवासी पीटर फ्रेड गीडा सीईओ से मुलाकात के लिए सोमवार की सुबह दिल्ली से गोरखपुर पहुंचे थे। एनई रेलवे में ओएसडी रहे कंपनी के सलाहकार जीएन सिंह राठौर ने बताया कि कंपनी धुरियापार में प्लांट लगाने की इच्छुक है। सीईओ के समक्ष प्रस्तुतिकरण दे दिया गया है। प्लांट में 3000 से लेकर 3500 करोड़ का निवेश होगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.