गोरखपुर, फरवरी 4 -- गोरखपुर, विवेक पाण्डेय परदेश में रहते हुए गंभीर आपराधिक घटनाओं के शिकार हुए गोरखपुर के चार पीड़ितों ने भय और असुरक्षा की स्थिति में अपने गांव लौटकर स्थानीय थानों में मुकदमे दर्ज कराए हैं। पुलिस ने जीरो एफआईआर के प्रावधान के तहत दर्ज इन चारों मुकदमों को उनके वास्तविक घटनास्थल वाले राज्यों दिल्ली, राजस्थान और तेलंगाना में स्थानांतरित कर दिया है। इन मामलों में तीन केस हत्या जैसे संगीन अपराधों से जुड़े हैं, जबकि एक मामला महिला अपराध से संबंधित है। गोरखपुर जिले के चौरीचौरा, खजनी, गुलरिहा और कैंट क्षेत्र के रहने वाले चारों पीड़ित अलग-अलग राज्यों में काम या निवास के दौरान वारदात के शिकार हुए थे। अपराध के बाद उत्पन्न भय, दबाव और असुरक्षा के चलते वे संबंधित राज्यों में एफआईआर दर्ज कराने की स्थिति में नहीं थे और अपने गांव लौट आए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.