गोरखपुर, फरवरी 1 -- गोरखपुर/सहजनवा, हिन्दुस्तान टीम। मनबढ़ रुस्तमपुर से एक युवक को जबरन कार में बैठाकर नौसढ़ में एकांत स्थान पर ले गए, वहां तमंचे के बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के साथ ही जबरन पेशाब पिलाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़ित को वहीं छोड़कर फरार हो गए। उसकी तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और पांच से छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुस्तमपुर दुर्गा चौक निवासी युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह पढ़ाई के साथ नौकरी भी करता है। गत 24 जनवरी की रात एक परिचित ने उसे किसी जरूरी काम के बहाने बुलाया और जबरन वाहन में बैठा लिया। उसमें पहले से आधा दर्जन से अधिक युवक मौजूद थे। विरोध करने पर उसे किसी काम के लिए ले जाने की बात कहकर जबरन बैठाए रखा। इस दौरान आरोपी वाहन नौसढ़ के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.