नई दिल्ली, मई 6 -- गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में जमीन का झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। पुलिस से बदसलूकी कर रहे युवकों का पुलिस वालों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो वे हाथापाई पर उतर गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन छीनने की कोशिश किए। बाद में थाने की फोर्स मौके पर गई और तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर थाने आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिसकर्मियों पर हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ' लाइव हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। जानकारी के मुताबिक, महराजगंज के मानीराम टोला निवासी गंगाराम और उनके पट्टीदार महराजगंज के फरेंदा निवासी कपिल के बीच पिछले कुछ दिनों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की शाम कपिल के परिचित मानीराम पहुंचकर गंगाराम के परिवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.