गोरखपुर, फरवरी 6 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद के लिए किसानों के लिए पंजीकरण एवं अपडेट प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस वर्ष गेहूँ की खरीद 17 मार्च से 15 जून तक की जाएगी। किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा गेहूं के एमएसपी में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। गेहूं का समर्थन मूल्य रुपये 2,585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। गेहूँ विक्रय करने के लिए नए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है, जबकि पिछले वर्ष विक्रय कर चुके किसानों को अपना पंजीकरण अपडेट करना होगा। भुगतान सीधे किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। बैंक खाता आधार सीडेड होना चाहिए और एनपीसीआई पोर्टल पर मैप होना अनिवार्य है।बैंक खाते में पिछले तीन महीनों में लेन-देन होना आवश्यक है। जिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.