वाराणसी, फरवरी 19 -- गोरखपुर/वाराणसी, हिटी गबन के मामले में फरार चल रहे सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि पंजाब सिंध बैंक गोलघर में तैनाती के दौरान उन्होंने 34 लाख 78 हजार 420 रुपये का गबन किया था। कैंट थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इस समय इओडब्लू (आर्थिक अपराध शाखा) लखनऊ मामले की जांच कर रही है। लखनऊ की टीम उन्हें पकड़कर थाने लाई है। सेवानिवृत्त प्रबंधक जयदीप मित्रा शाहपुर थाना के सहयोग विहार धरमपुर के रहने वाले है। पंजाब सिंध बैंक गोलघर में तैनाती के दौरान उनपर गबन का आरोप लगा था। बैंक अधिकारियों ने 1999 में कैंट थाने में फर्जी कागजात तैयार करने, झूठी रिपोर्ट लगाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया। करीब एक वर्ष बाद जुलाई 2000 को शासन के निर्देश पर पूरा मामला इओडब्लू लखनऊ को ट्रांसफर कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.