गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। लखनऊ के बाद गोरखपुर में सूबे का दूसरा टू व्हीलर राइडिंग ट्रेनिंग स्कूल खुलेगा। इसके लिए गोरखपुर नगर निगम ने हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड (एचएमसीएल) से गुरुवार को करार (एमओयू) किया। निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह और एमएमसीएल की ओर से लीड सीएसआर सोनिका चोपड़ा के बीच एमओयू का आदान-प्रदान हुआ। इस दौरान कंपनी के डीजीएम सिविल मुकुंद नारायण, डिप्टी मैनेजर सीएसआर मोहम्मद फराज, रोड सेफ्टी ट्रेफिक ट्रेनिंग पार्क लखनऊ से सुमित मिश्रा और डीपी मोटर्स के निदेशक नितिन मातनहेलिया भी उपस्थित रहे। एमओयू के मुताबिक नगर निगम वायु सेना केंद्र लोको शेड के पास स्थित तीन एकड़ जमीन एचएमसीएल को निशुल्क दिया है। एमएचसीएल स्कूल निर्माण करने के साथ पांच साल तक रखरखाव और संचालन का दायित्व भी उठाएगी। एचएमसीएल के रोड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.