गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सांसद रवि किशन की पहल पर गोरखपुर को एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। जल्द ही यहां सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के तहत अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र पूर्वांचल के युवाओं को तकनीकी कौशल के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा। गोरखपुर में प्रस्तावित इस प्रौद्योगिकी केंद्र की घोषणा स्वयं सांसद रवि किशन ने की। उन्होंने बताया कि उनकी मांग पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस योजना को मंजूरी दी है। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री को इसके लिए आभार जताया। रवि किशन ने कहा कि पूरे देश में 20 नए प्रौद्योगिकी केंद्र और 100 विस्तार केंद्र स्थापित होंगे, जिनमें एक प्रौद्योगिकी केंद्र गोरखपुर में खुलेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.