सिद्धार्थ, फरवरी 21 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। पूर्वांचल फिजियोथैरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (पीपीडब्ल्यूए) के तत्वावधान में 22 फरवरी को गोरखपुर में एक दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय भौतिक चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। गोरखपुर फिजियोकॉन-तीन नाम से आयोजित यह सम्मेलन पूर्वोत्तर रेलवे के प्रेक्षागृह में संपन्न होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट, शोधकर्ता, छात्र एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सिद्धार्थनगर ब्रांच के कन्वेनर एवं माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सुभाष यादव ने जिले के सभी फिजियोथैरेपिस्ट से सम्मेलन में सहभागी बनने एवं सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की है। सिद्धार्थनगर ब्रांच के कन्वेनर एवं माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सुभाष ...