गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- झंगहा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के गोर्रा नदी के करही घाट पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। आठ लोगों को लेकर जा रही नाव नदी में डूब गई। हादसे में एक किशोर लापता हो गई, जबकि बाकी सात लोगों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया। किशोर की तलाश चल रही है। नाव में सवार लोग करही से बरही की ओर जा रहे थे। इस दौरान नदी के बीचोंबीच नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि नाविक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। नाव में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे। हादसे में जोगिया निवासी कृष्णा चौबे (14) पुत्र मदनेश चौबे की डूब गया है उसकी तलाश चल रही है। कृष्णा अपने पिता के साथ नाव पर सवार था, लेकिन हादसे के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। पिता किसी तरह बच गए, मगर बेटे को डूबने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.