हिन्दुस्तान संवाद, जनवरी 7 -- यूपी के गोरखपुर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां एम्स थाना क्षेत्र के रामपुर के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अलाव ताप रहे लोगों को कुचल दिया। इसमें एक किशोर और एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक दस वर्षीय बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो एक गुमटी से जा टकराई, जिससे वाहन चालक की भी मौत हो गई। उधर, सूचना मिलते ही एम्स के अलावा राजघाट, खोराबार, तिवारीपुर, कोतवाली और कैंट की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है। रामपुर निवासी स्वर्गीय मोहित के घर के सामने गांव के भगवान दास, अमर, जितेंद्र, 10 वर्षीय हिमांशु, 15 वर्षीय प्रिंस और दीपू अलाव ताप रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान झारखंडी की ओर से रामपुर चौराहे की तरफ तेज रफ्तार में जा रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्...