गोरखपुर, जनवरी 12 -- गोरखपुर। महोत्सव के दूसरे दिन पुस्तक मेले में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों और परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने चित्रकला वर्कशॉप, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन किया। बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी और समन्वयक विवेक जायसवाल ने प्रतिभागियों को मेडल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। डिजिटल युग में पुस्तकों की प्रासंगिकता पर प्रो. डॉ. जितेंद्र पांडेय व डॉ. आशुतोष मिश्र ने रोचक चर्चा की। सायंकालीन साहित्य संगम में प्रख्यात लेखक और विश्वविद्यालय आचार्य ने लेखन, डिजिटल युग और भारतीय संस्कृति पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन विकास राय एवं प्रमोद सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.