देवरिया, फरवरी 1 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद I बरियारपुर में चल रहे आदर्श सदभावना फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में मेहाहरहंगपुर ने गोरखपुर पुलिस को 3-2 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुख्य अतिथि व्यवसायी संजय केडिया ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शनिवार को नारायण प्रसाद शाही इंटर कॉलेज बरियारपुर के मैदान पर मेहाहरहंगपुर और गोरखपुर पुलिस के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले हॉफ में गोरखपुर के सरफू ने मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके थोड़ी देर बाद मेहाहरहंगपुर के करन ने गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। कुछ देर बाद मेहाहरहंगपुर के साहिल ने लगातार दो गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरे हॉफ के खेल में गोरखपुर ने बेहतरीन ता...