गोरखपुर, सितम्बर 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। ओल्ड पिट लाइन ब्लॉक लिए जाने के चलते गोरखपुर-पुणे 11037/11038 साप्ताहिक एक्सप्रेस का बढ़नी तक मार्ग विस्तार किया गया है। यह व्यवस्था 4 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। मार्ग विस्तार के बाद 11037 पुणे-बढ़नी साप्ताहिक एक्सप्रेस 11 सितम्बर से 04 दिसम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को पुणे से शाम 4:15 बजे प्रस्थान अगले दिन देर रात 12.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर भोर में 4:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 11038 बढ़नी-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस 13 सितम्बर से 06 दिसम्बर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को बढ़नी से दोपहर 1:10 बजे प्रस्थान कर 3:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर अगले दिन देर रात 2:15 बजे पुणे पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.