गोरखपुर, फरवरी 6 -- गोरखपुर। सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने केंद्र सरकार द्वारा गोरखपुर और पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में पासपोर्ट सेवाओं को और अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने स्पष्ट किया है कि गोरखपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र पूरी क्षमता से कार्यरत है और वर्तमान में यहां कोई भी पासपोर्ट आवेदन लंबित नहीं है। सांसद ने कहा कि शहर के बशारतपुर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र प्रतिदिन 1,155 अपॉइंटमेंट जारी करता है, जिसमें सामान्य श्रेणी के 940, तत्काल श्रेणी के 80 तथा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के 135 अपॉइंटमेंट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, मऊ, आजमगढ़ और अंबेडकर नगर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र भी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.