गोरखपुर, फरवरी 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। देवीपाटन मंडल सीनियर स्टेट महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में शनिवार को मण्डल क्रिकेट एसोसिएशन गोरखपुर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन लखीमपुर खेरी को 151 रनों से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला इंद्रा गांधी स्टेडियम, बहराइच में खेला गया। टॉस जीतकर गोरखपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरे 30 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीमपुर खीरी की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सकी और पूरी टीम 30 ओवर में सिर्फ 85 रन पर सिमट गई। गोरखपुर ने यह मुकाबला 151 रनों जीत लिया। शानदार शतक और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने के लिए अकांक्षा एम को "प्लेयर ऑफ द मैच" चुना ...