सिद्धार्थ, फरवरी 4 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में चल रही गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को गोरखपुर और लखनऊ टीम के बीच हुआ। गोरखपुर ने लखनऊ को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता व उपविजेता टीम को पूर्व मंत्री व विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। मंगलवार को गोरखपुर के कप्तान नीरज यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाई। लखनऊ की तरफ से आशुतोष चौधरी ने 68, अमित शर्मा ने 38 व राजकुमार ने 36 रनों का बड़ा योगदान दिया। गोरखपुर की तरफ से राहुल सिंघवा, नीरज यादव ने दो-दो, संदीप मित्तल व अमन पासवान ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की...