सिद्धार्थ, जनवरी 28 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ के वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन चार में मंगलवार को गोरखपुर ने जिला क्रिकेट संघ गोपालगंज बिहार को 15 रनों से हरा दिया। इसके पहले सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने चंडीगढ़ को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। मंगलवार को खेले गए मैच में गोरखपुर के कप्तान नीरज यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 193 रन बनाए। संदीप मित्तल ने धुआंधार 65 रन,करण यादव ने 36,अनुराग ने नाबाद 20 व अखिल ने 26 रनों का योगदान दिया। गोपालगंज की तरफ से आदित्य पांडेय ने पांच, प्रशांत श्रीवास्तव ने दो व अनवर ने एक विकेट लिया। 194 रनों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.