गोरखपुर, दिसम्बर 4 -- शाहपुर क्षेत्र के घोसीपुरवा में हुई मां-बेटी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले जीजा-बहनोई समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके अलावा मकान का एग्रीमेंट तैयार कराने वाले प्रॉपर्टी डीलर के किराएदार को भी पूछताछ के लिए उठाया गया है। जांच टीम अब पारिवारिक विवाद, पुरानी रंजिश और बाहरी हमलावरों समेत संभावित एंगल पर एक साथ काम कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आसपास के कई लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए हैं। पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में किसी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही, किसी तरह का तनाव या किसी संदिग्ध हरकत की जानकारी कॉलोनीवासियों से ली जा रही है। पुलिस का मानना है कि हत्यारा घर की गतिविधियों से वाकिफ हो सकता है, इसलिए करीबी लोगों की भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.