गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। पीलीभीत से छह माह पहले रेस्क्यू कर गोरखपुर चिड़ियाघर लाए गए बाघ केसरी की रविवार सुबह मौत हो गई। आईवीआरआई बरेली और लखनऊ चिड़ियाघर की टीम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की प्रारंभिक वजह मेनिनजाइटिस नामक की बीमारी आई है। इसके बारण बाघ के दिमाग में करीब 100 एमएल पानी इकट्ठा हो गया था। मौत से पहले शनिवार को अचानक वह बेहद उग्र हो गया था। जिस बाड़े में था, उसे तोड़ने का प्रयास करता रहा। आईवीआरआई की टीम जांच के लिए सैंपल लेकर गई है। जानकारी के मुताबिक, आठ वर्ष का बाघ केसरी शनिवार को सुबह से ही बेचैन था। वह क्रॉल में काफी उग्र व्यवहार कर रहा था। चिड़ियाघर के चिकित्सकों की टीम ने उसे दवा देकर शांत करने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार की शाम अचानक उसके व्यवहार में फिर परिवर्तन होने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.