बस्ती, फरवरी 2 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय डिग्री कॉलेज गड़हा गौतम के प्रांगण में चल रही तीन दिवसीय 28वीं रामआसरे सिंह नोहरा देवी वालीवाल और कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में देवरिया हॉस्टल ने गोरखपुर स्पोर्ट कॉलेज को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। कबड्डी में बीआरएस एकेडमी ने गड़हा गौतम और कप्तानगंज ने महाराजगंज को हरा फाइनल में जगह बनाया। अंतर जनपदीय वॉलीबॉल का सेमी फाइनल मैच महरीपुर और देवरिया हास्टल के मध्य हुआ, जिसमें दोनों सेट में देवरिया हास्टल विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल आजमगढ़ और गोरखपुर स्पोर्ट कालेज के बीच हुआ, जिसमें गोरखपुर स्पोर्ट कालेज विजेता बना। इस प्रकार देवरिया हास्टल एवं गोरखपुर स्पोर्ट कालेज फाइनल भिड़ी और देवरिया को जीत मिली। कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरे दिन छः टीमों ने अपनी कलाबाजी दि...