गोरखपुर, फरवरी 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता गोरखपुर जिले को एक माह के भीतर आंगनबाड़ी सहायिकाएं मिल जाएंगी। 9 फरवरी को इसके लिए गठित की गई पांच सदस्यीय टीम बैठक कर चयन प्रक्रिया शुरू करेगी। जिले में कुल लगभग 1256 पदों के लिए करीब 10000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आवेदन पत्रों की जांच और सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया है। पांच सदस्यीय टीम में सीडीओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बचत अधिकारी, जिला प्रदूषण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शामिल हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव मिश्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिकाओं के चयन के बाद परिणाम को जिलाधिकारी के सहमति से जारी किया जाएगा। सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। चयन एक माह के भीतर कर लिया लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...