गोरखपुर, फरवरी 21 -- जंगल कौड़ियां (गोरखपुर), पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़ियां इलाके में छह वर्ष की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। बच्ची गांव में खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों के अनुसार बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद वह पूर्व प्रधान के मकान के पीछे अचेत अवस्था में पाई गई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। प्राथमिक जांच में गांव के ही एक युवक पर संदेह जताया जा रहा है। आरोपित घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.