झांसी, नवम्बर 30 -- केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में गोरखपुर के किसानों ने कृषि की तकनीक की जानकारी ली। दलहन तिलहन के अलावा किसानों ने यहां पर मधुमक्खी पालन के बारे में भी जानकारी ली। किसानों के दल ने कई बिन्दुओं पर कई जानकारी भी ली। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में गोरखपुर जनपद से आए महिला एवं पुरुष कृषकों ने आज प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण किया। यह कार्यक्रम किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। विश्वविद्यालय के विषय-विशेषज्ञों ने दलहनी एवं तिलहनी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण दौरान डॉ. राकेश चौधरी ने त...