गोरखपुर, फरवरी 5 -- गोरखपुर। डॉ. कौस्तुभ गोरखपुर के कप्तान बनाए गए हैं। इससे पहले वह गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर कार्य कर चुके हैं और लगभग दो वर्ष से अधिक समय तक शहर की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुधार और जनसुनवाई को प्राथमिकता दी। डॉ. कौस्तुभ की पहचान एक शांत, अनुशासित और बेबाक निर्णय लेने वाले अधिकारी के रूप में रही है। शहर में तैनाती के दौरान उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। अपराधियों पर सख्ती और पीड़ितों को न्याय दिलाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक सक्षम और भरोसेमंद पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित किया। गोरखपुर की सामाजिक और भौगोलिक परिस्थितियों की गहरी समझ होने के कारण उनसे भविष्य में भी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.