गोरखपुर, सितम्बर 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गाजीपुर में आयोजित 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी अण्डर-19 बालिका वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया है। गाजीपुर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित अंडर-19 बालिका वर्ग में गोरखपुर का फाइनल मुकाबला मेजमान मंडल वाराणसी से खेला गया, जिसमें गोरखपुर के खिलाड़ियों ने वाराणसी मंडल की टीम को टाई ब्रेकर में 3-2 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। गोरखपुर के अंडर-14 बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई से रोमांचक मुकाबले में 1-0 से पराजित होकर पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान पाया। अंडर-17 बालिका वर्ग में बच्चियों ने भी विंध्याचल मंडल को 2-1 से पराजित करके प्रदेश में तीसरा स्थान पाया। उनकी इस उपलब्धि और सफलता पर गोरखपुर मंडल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.