हमीरपुर, जनवरी 3 -- मौदहा, संवाददाता। करहिया गांव के रामजानकी मंदिर परिसर में दंगल में पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। गोरखपुर की प्रिया ने कानपुर की पूनम को पटखनी दी। ग्राम करहिया मेला मैदान के रामजानकी मन्दिर प्रांगण में पौष पूर्णिमा के दिन विराट इनामी दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पन्ना के रामसहाय ने जालौन के राजू को, प्रयागराज के सुनील राज ने फतेहपुर के परशुराम को, दिल्ली के सौरभ ने छतरपुर के शुखवीर सिंह को पटखनी दी। नीरज मार्का बांदा केसरी व ललितपुर के राजकुमार बुंदेलखंड केसरी की कुश्ती बराबर रही। पूनम कानपुर को प्रिया गोरखपुर ने पटखनी दी, इसके बाद हरियाणा के सुरेश कुमार को कालपी के प्रभुदयाल ने, इचौली नन्दू ने गौरिहार के सुनील कुमार को हराया। माही अयोध्या और निर्जला हरियाणा के बीच हुई जिसमें निर्जला ने माह...