सहारनपुर, फरवरी 8 -- देवबंद। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश में बेहतर शिक्षा और सुलभ चिकित्सा सुविधाओं के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का गठन आवश्यक है। सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश सर्वाधिक टैक्स देता है, फिर भी यहां शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद सीमित हैं। उन्होंने मांग की कि गोरखपुर और रायबरेली की तर्ज पर सहारनपुर या मेरठ में एम्स की स्थापना की जाए, ताकि आठ करोड़ की आबादी को सस्ता और सुलभ इलाज मिल सके। वर्मा ने कहा कि मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग लंबे समय से लंबित है, जो जनता के साथ अन्याय है। इस दौरान कुलबीर चौधरी, प्रवेश कुमार, सुधांशु कुमार, मनीष कुमार, युवराज शर्मा, सत्येंद्र पालीवाल, गौरव पंवार और अजीत सिंह एड. सह...