गोरखपुर, मार्च 30 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में अपेक्षित प्रगति न होने पर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने सख्त रुख अपनाते हुए गोरखपुर और देवरिया के उपायुक्त उद्योग को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। वहीं, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में मेंटेनेंस चार्ज की बढ़ोतरी को लेकर मंडलायुक्त ने सीईओ को निर्देश दिया कि किसी भी तरह की बढ़ोतरी से पहले उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी राय ली जाए। मंडलायुक्त शनिवार को आयुक्त सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति की समीक्षा में गोरखपुर और देवरिया की स्थिति बेहद खराब मिली। रिपोर्ट के अनुसार, गोरखपुर में मात्र 9.01 प्रतिशत और देवरिया में 14.08 प्रतिशत लाभार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.