वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, संवाददाता। बीएचयू स्थित रूइया मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो मैच हुए। पहले मैच में बीएस गोरखपुर ने सीआईएमएस को 9 विकेट से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में गाजीपुर एपीआरसी ने वाराणसी बी को एकतरफा हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीआईएमएस की टीम 20 ओवर में 86 रन पर आउट हो गई। सीआईएमएस की ओर से विनीत और आदिल ने 14-14 रन बनाए। गोरखपुर की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए आशुतोष शर्मा ने 4 ओवर में केवल 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएस गोरखपुर की टीम ने मात्र एक विकेट खोकर 87 रन बनाते हुए मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। गोरखपुर की ओर से सिद्धार्थ ने नाबाद 28 रन और शुभम ने नाबाद 17 रन बनाए। दूसरा मुकाबला गाजीपुर एपीआरसी और वाराणसी बी के ब...