मुख्य संवाददाता, फरवरी 14 -- स्पाइस जेट की उड़ान री-शिड्यूल होने पर शुक्रवार को गोरखपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों की मांग थी कि एक घंटे के अंदर दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की जाए। उधर, यात्रियों का हंगामा देख एयरपोर्ट के अफसर मौके पर पहुंच गए और समझा-बुझाकर किसी तरह से यात्रियों को शांत कराया। करीब छह घंटे बाद शाम पांच बजे फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हुई। दरअसल, शुक्रवार को मुंबई जाने के लिए करीब 10 बजे 181 यात्री गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद सुरक्षा जांच के दौरान स्पाइस जेट के अधिकारियों ने बताया कि 11.30 बजे जाने वाली मुंबई की फ्लाइट छह घंटे की देरी से जाएगी। यह सुनने के बाद यात्री नाराज हो गए। पहले तो यात्रियों ने विमानन कंपनी के अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे किसी तरह से फ्लाइट को तय सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.