वरिष्ठ संवाददता, जुलाई 22 -- दिल्ली जाने के लिए मंगलवार दोपहर में गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे देवरिया के युवक के बैग से अवैध पिस्टल मिली। स्कैनिंग के दौरान पिस्टल मिलते ही हड़कंप मच गया। सुरक्षा में लगे एसएसफ के जवानों ने आरोपित को पकड़ लिया और फिर एम्स पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पूछताछ में आरोपित खुद अवैध पिस्टल खरीदने की बात कही और बताया कि गलती से बैग में आ गया। आरोपित देवरिया में पोल्ट्री फार्म का संचालन करता है और पुरानी गाड़ियों के खरीद फरोख्त का भी काम करता है। आरोपित पर आर्म्स एक्ट और एयरपोर्ट परिसर में संदिग्ध सामान लेकर आने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की पहचान देवरिया जिले के धनौती कला गांव निवासी सूर्य प्रकाश यादव के रूप में हुई है। वह स्पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाला था। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे सूर्य प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.