गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर। गोरखपुर से आसनसोल तक चलने वाली गोरखपुर-आसनसोल (13507/13507) साप्ताहिक एक्सप्रेस का विस्तार बलरामपुर तक किया गया है। यह ट्रेन अब 13 फरवरी से बलरामपुर स्टेशन से प्रारंभिक यात्रा शुरू करेगी और आनंदनगर-बढ़नी होकर गोरखपुर से छूटकर आसनसोल तक जाएगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार आसनसोल से गोरखपुर तक ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गोरखपुर से यह ट्रेन सुबह 5:45 बजे छूटकर आनंनगर, सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, बढ़नी, तुलसीपुर होते हुए बलरामपुर सुबह 10:20 बजे पहुंचेगी। इसी तरह 14 फरवरी से यह ट्रेन बलरामपुर से शाम 4:35 बजे छूटेगी और तुलसीपुर, बढ़नी, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर होकर गोरखपुर रात 8:40 बजे पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.