लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 28 -- कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन चार मैच खेले गए, जिनमें कई मुकाबले एकतरफा रहे तो कुछ में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से दर्शक उत्साहित नजर आए। मैचों के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि सर्जन डॉ. कौशल किशोर वर्मा डॉ. नितिन सिंह, प्राचार्य हरिकिशन डिग्री कॉलेज रहे। पहला मैच बीपीएस हॉकी क्लब गोरखपुर बनाम पंडिला हॉकी एकेडमी प्रयागराज के बीच मुकाबला खेला गया। तीसरे मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी आयुष ठाकुर ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 47 वें मिनट में आयुष गरूर ने फील्ड गोल किया। 52 वें मिनट में प्रेम सिंह ने पेनाल्टी स्ट्रोक से गोल दागा, जबकि 56वें मिनट में अभिनंदन ने फील्ड गोल कर जीत पक्की की। गोरखपुर की टीम ने 4-0 से शानदार जीत दर्ज की। अंपायर रहे मुशीर अहमद एवं ...