गोरखपुर, मई 9 -- गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में स्थापित महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में आज एक अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण अपराह्न 3 बजे अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के समक्ष हुआ। इसमें अग्निशमन अधिकारी शांतनु कुमार यादव एवं उनकी टीम मौजूद रही। इस प्रशिक्षण में अस्पताल के सभी संकाय सदस्य, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षाकर्मी एवं अन्य कर्मचारी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्रों के उपयोग, आपातकालीन निकासी प्रक्रिया तथा अग्निकांड की स्थिति में किए जाने वाले प्राथमिक उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अस्पताल की आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा के साथ अग्नि सुरक्षा एवं बचाव संबंधी जागरूकता को बढ़ाना था। महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय भविष्य में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.